फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The BJP government will be formed again in 2027, and traitors will not be forgiven: Keshav Maurya

2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार, गद्दारों को नहीं मिलेगी माफी : केशव मौर्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The BJP government will be formed again in 2027, and traitors will not be forgiven: Keshav Maurya
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच से लोगों को हाथ दिखाकर अ​भिवादन करते केशव प्रसाद मौर्य- पार्टी - फोटो : सलोन कस्बे में रविवार को चोरी के बाद मौजूद व्यापारी।
दारानगर फरसैया तालाब स्थित गार्डन में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन की ताकत, अनुशासन और बूथ स्तर की सक्रियता को जीत की कुंजी बताया। उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए 2027 में भाजपा की वापसी का दावा किया। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कई सपाई पार्टी से जुड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन




इसके पहले सम्मेलन की शुरुआत में उप मुख्यमंत्री ने शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले मगध में विपक्ष को हराया और अब अवध में भी हराकर 2027 में कमल खिलाएंगे।
विज्ञापन






डिप्टी सीएम ने पार्टी में रहकर गद्दारी करने वालों को भी चेताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग भाजपा के भीतर रहकर ही संगठन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। पार्टी के प्रति निष्ठावान और ईमानदार कार्यकर्ताओं को ही आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने की। जबकि संचालन शीलू पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





पीडीए मतलब ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ : केशव




उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में आने वालों का स्वागत है, लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है। वहीं, पीडीए नारे पर तंज कसते हुए उन्होंने इसे ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ बताया।



उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का सिराथू आना, क्षेत्रीय संदेशों पर आत्ममंथन का विषय है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा के पास गुंडे, अपराधी और माफिया हैं, जबकि भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति करती है।




कार्यक्रम में महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, सोमेश्वर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, ब्रह्म प्रकाश त्रिपाठी, पप्पू मोदनवाल, शालिग्राम तिवारी, तूफान सिंह यादव, इंद्रजीत पटेल, अनिल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed