फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The bike rider killed in car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 08 Dec 2014 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Dec 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
चायल। पुरामुफ्ती के समीप हाईवे पर रविवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं साथ रहा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। युवक कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव का रहने वाला है। उसकी  मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव का रहने वाला सुरेंद्र कुमार (25) पुत्र दूज्जे शनिवार को अपने साथी मिथिलेश कुमार के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होेने के लिए पुरामुफ्ती गया था। रविवार की दोपहर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक तेरहमील बाजार के समीप पहुंची।
विज्ञापन

तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार की टक्कर लग गई। इस हादसे में सुरेन्द्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ रहा मिथिलेश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को आनन-फानन एंबुलेंस मंगाकर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मौत की जानकारी मृतक के परिवारवालों को दी। युवक की मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे के बाद कार चालक भागने में सफल रहा।  युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed