फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The battle was won by fighting a case in court for 14 years, the police got the land occupied

14 साल अदालत में मुकदमा लड़कर जीती जंग, पुलिस ने करा दिया दिया जमीन पर कब्जा

Tue, 22 Mar 2022 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The battle was won by fighting a case in court for 14 years, the police got the land occupied
The battle was won by fighting a case in court for 14 years, the police got the land occupied
सदर कोतवाली पुलिस आए दिन अपने किसी न किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहने की आदी हो चुकी है। ताजा मामला नगर पालिका परिषद मंझनपुर के ओसा का है। अपने घर के सेहन के रास्ते को लेकर जिस व्यक्ति ने 11 साल अदालत में मुकदमा और जीता, उस जमीन पर पुलिस ने विपक्षी को काबिज करा दिया। पीड़ित ने अदालत और एसडीएम के आदेश की कॉपी लेकर कोतवाली का चक्कर लगता रहा लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। सोमवार को मामले की शिकायत पीड़ित ने एएसपी समर बहादुर से की है।
विज्ञापन

ओसा निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसके घर के सेहन से आठ फिट का रास्ता है। इस रास्ते पर विपक्षी देवेंद्र तिवारी कब्जा करना चाहता था। इसे लेकर 11 साल पहले उसने सिविल जज (क0श्रे0) के यहां अमित ने वाद दायर किया था। छह अक्तूबर को न्यायालय ने अमित के हक में फैसला सुनाया और सेहन रास्ते पर अवरोध नहीं करने का आदेश दिया। अमित के मुताबिक इस पर देवेंद्र तिवारी ने इस बार विधान सभा चुनाव की मतगणना व होली में चुनाव की व्यस्तता का फायदा उठाते हुए जबरन रास्ते की तरफ दीवार खड़ी कर बारजा निकाल लिया।
विज्ञापन

इसे लेकर अमित एसडीएम सदर से शिकायत की। एसडीएम प्रखर उत्तम ने 14 मार्च को पुलिस को आदेशित किया कि अदालत के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें। अमित का आरोप है कि सदर कोतवाल ने 16 मार्च को उसे हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठाए रखा और दो घंटे में ही विपक्षी ने लिंटर डाल लिया। इसे लेकर सोमवार को पीड़ित ने एएसपी से शिकायत की है। इस बारे एएसपी समर बहादुर का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed