फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The attackers did not act on , nervous suffering family

हमलावरों पर कार्रवाई नहीं, सहमा पीड़ित परिवार

Sat, 31 Oct 2015 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 31 Oct 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। जमीन के विवाद में बुधवार को ओसा गांव के दबंग परिवार ने पड़ोसी के घर हमला करके तोड़फोड़ मारपीट की थी। इस मामले में नामजद तहरीर देने के बाद भी मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की जबकि हमलावर अब भी पूरे परिवार को मारने की धमकी दे रहे हैं। भुक्तभोगी परिवार ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल को प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव निवासी रघुराज ने बताया कि पड़ोसी से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में बुधवार को पड़ोसी ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसके यहां हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर आए लोगों ने उसके घर में तोड़फोड़ की। मकान की दीवार भी जमींदोज करने का प्रयास किया। विरोध करने पर रघुराज, उसके भाई जुगराज, शिवराज को पीटने लगे। चीखते-चिल्लाते जान बचाकर भागने पर हमलावरों ने ईंट-पत्थर से भी हमला किया। पड़ोसी के घर में घुसने पर पूरे परिवार की जान बची। वहीं मारपीट की चीख-पुकार पर गांववालों के जुटने पर हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


आरोप है कि घटना की नामजद तहरीर मंझनपुर कोतवाली में दी गई, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। वहीं कार्रवाई नहीं होने से हमलावर गांव में घूम-घूमकर खुले आम पूरे परिवार को गांव छोड़कर भाग जाने को कह रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर सभी की जान ले लेने की धमकी दी जा रही है। दबंग पड़ोसी की धमकियों से पूरा परिवार सहमा है। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से परेशान परिवार ने शुक्रवार को घटना की जानकारी एसपी से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed