फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The ambulance carrying the body to Jharkhand collided with a truck, killing the deceased's second wife.

Kaushambi News: शव लेकर झारखंड जा रही एंबुलेंस ट्रक से टकराई, मृतक की दूसरी पत्नी की मौत

Sun, 31 May 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 31 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The ambulance carrying the body to Jharkhand collided with a truck, killing the deceased's second wife.
एंबुलेंस हादसे में घायल मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती। संवाद
कोखराज क्षेत्र के ननमई मोड़ स्थित प्रयाग ढाबा के पास शनिवार सुबह शव लेकर झारखंड जा रही एक एंबुलेंस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। वहीं, मृतक की दूसरी पत्नी मंजुला की प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक बच्ची का हाथ टूट गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झारखंड के जिला देवघर, मधुपुर थाना क्षेत्र के सपतर गांव निवासी गणेश (45) दिल्ली में अपनी दूसरी पत्नी मंजुला और दो बेटियों जाह्नवी (6) व अंजली (7) के साथ रहते थे। बीमारी के चलते उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहली पत्नी ललिता देवी अपने देवर हरखू के साथ सोमवार को दिल्ली पहुंची थीं। इलाज के दौरान गणेश की मौत हो गई। इसके बाद शुक्रवार रात दोनों पत्नियां, दोनों बेटियां, देवर और चालक शव लेकर एंबुलेंस से गांव के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब सात बजे एंबुलेंस कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई मोड़ स्थित प्रयाग ढाबा के सामने पहुंची ही थी कि तभी सामने चल रहे ट्रक में एंबुलेंस पीछे से जा टकराई। टक्कर के बाद सभी लोग अंदर फंस गए। सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस, एनएचआई व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर सभी घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकाला।
आनन-फानन में घायलों को पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल जे जाया गया। हादसे में मंजुला (30), ललिता देवी (40), हरखू (35), जाह्नवी (6), अंजली (7) और चालक आकाश (25) निवासी इटावा घायल हो गए।

जाह्नवी का एक हाथ टूट गया, जबकि अन्य को गंभीर चोटें आईं। मंजुला की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एंबुलेंस हादसे में घायल मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती। संवाद

एंबुलेंस हादसे में घायल मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती। संवाद

एंबुलेंस हादसे में घायल मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती। संवाद

एंबुलेंस हादसे में घायल मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed