{"_id":"690baa854a442c4b9f041f82","slug":"the-accused-of-the-attack-was-arrested-by-the-police-kaushambi-news-c-3-1-hld1039-752240-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हमले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हमले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 06 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
चायल। सरायअकिल कोतवाली के इछना गांव में कुल्हाड़ी से हमले के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गांव की निशा पाठक के अनुसार, 10 सितंबर की शाम उनके पति पंकज पाठक गांव के दीपक पाठक से मोबाइल मांगने गए थे। दीपक ने कुछ दिन पूर्व उनकी बेटी स्नेहा से जबरन मोबाइल छीन लिया था। इसी रंजिश में आरोपी दीपक पाठक ने अपने साढ़ू कमलेश पाठक के साथ मिलकर पति से गालीगलौज की थी।
विरोध करने पर आरोपी दीपक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। पत्नी निशा की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को सरायअकिल के करन चौराहे से आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।