Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The 95-year-old man could not bear the accusation of bullying

Kaushambi News: दबंगई का आरोप झेल न सके 95 साल के बुजुर्ग

Thu, 30 Oct 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 30 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The 95-year-old man could not bear the accusation of bullying
बुजुर्ग की मौत के बाद मखऊपुर गांव में गमजदा परिजन। स्रोत- ग्रामीण
मखऊपुर गांव में भूमि विवाद के मामले में दबंगई का आरोप झेल रहे 95 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार रात सदमे से मौत हो गई। बेटे-बहू बेगुनाही साबित करने के लिए मंगलवार दोपहर उन्हें खाट पर लिटाकर एसडीएम कार्यालय ले गए थे। वहां से घर लौटने के करीब 12 घंटे बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और देर रात सदमे से उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपुर निवासी करन सिंह ने बताया कि वह अपनी भूमिधरी जमीन पर मकान निर्माण करा रहे थे। इसी बीच पट्टीदारों ने उनके पिता जगपत सिंह पर दबंगई के बल पर भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए थाना समाधान दिवस, चकबंदी विभाग और एसडीएम कार्यालय में शिकायत की थी।
विज्ञापन

शिकायत के बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने दो दिन पहले करन सिंह को चायल चौकी में बैठा लिया था। इसी बात से आहत होकर मंगलवार दोपहर घरवाले बुजुर्ग जगपत सिंह को खाट पर लिटाकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उस समय एसडीएम अरुण कुमार अनुपस्थित थे तो पेशकार ने फोन पर पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम ने नायब तहसीलदार सौरभ सिंह, संजय कुमार तथा चकबंदी व राजस्व विभाग के लेखपालों की टीम को जांच के लिए गांव भेजा। जांच के बाद परिजन बुजुर्ग को लेकर घर लौट आए। बेटे करन ने बताया कि रात में पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और थोड़ी देर बाद सदमे से उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

- गांव चकबंदी प्रक्रिया में था। ऐसे में निर्माण नहीं किया जाना चाहिए। फिलहाल इसकी जांच के लिए टीम भेजी गई थी। उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। -आकाश सिंह, एसडीएम
-- बुजुर्ग की मौत की जानकारी किसी ने थाने में नहीं दी है। यदि किसी प्रकार की तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई होगी। - अभिषेक सिंह, सीओ चायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed