{"_id":"5bce211abdec22696e0e480a","slug":"terahavi-in-sirathu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशासन और विकास के मुद्दे पर होगा लोकसभा चुनाव : राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशासन और विकास के मुद्दे पर होगा लोकसभा चुनाव : राजनाथ
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिराथू (कौशांबी)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया है कि अगले वर्ष होने वाला लोकसभा चुनाव भाजपा सुशासन व विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। देश की जनता मोदी सरकार के विकास और सुशासन से वाकिफ है। वर्ष 2014 के मुकाबले इस बार एनडीए ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है।
गृहमंत्री सोमवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता की तेरहवीं में शामिल होने आए थे। तकरीबन घंटे भर के प्रवास के दौरान गृहमंत्री ने केशव के पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद वहां प्रसाद ग्रहण किया। पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने डिप्टी सीएम केशव के दिवंगत पिता श्यामलाल मौर्य के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
यहां पत्रकारों से बातचीत में राजनाथ ने कहा कि वर्ष 2014 से मोदी सरकार ने विकास और सुशासन पर ही काम किया है। लोकसभा चुनाव में यही दो मुद्दे भाजपा के होंगे। राजनाथ ने प्रदेश की योगी सरकार के कामकाज की भी सराहना की। कहा कि योगी बढ़िया काम कर रहे हैं। अब तक का प्रदेश सरकार का कामकाज बेहतर रहा है। केंद्र सरकार की भी ढेरों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम सीढ़ी पर बैठे व्यक्ति को मिल रहा है। प्रयागराज नामकरण को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में गृहमंत्री ने कहा यह काम तो बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। उन्होंने प्रयागराज नामकरण का स्वागत भी किया। राजनाथ ने कहा कि वह कुंभ मेले में मां गंगा का आशीर्वाद लेने आएंगे।