{"_id":"62cdcb1d0fbaf24a9a7d716a","slug":"tension-over-burying-the-dead-body-of-the-worker-in-the-shepherd-kaushambi-news-ald337106986","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरवा में मजदूर का शव को दफनाने को लेकर तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरवा में मजदूर का शव को दफनाने को लेकर तनाव
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे में मंगलवार की दोपहर बीमारी से पीड़ित मजदूर की मौत के बाद उसका शव दफनाने को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। परिजनों ने मृतक के नाम से आवंटित कृषि पट्टे की भूमि पर शव दफनाने का प्रयास किया तो स्थानीय दबंगों ने रोक दिया। पुलिस ने तनाव को देखते हुए पट्टे की भूमि पर शव नहीं दफनाने दिया। बाद में परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से गौसपुर गंगा घाट ले जाकर शव का अंतिम संस्कार किया।
चरवा कस्बे के दक्षिण थोक निवासी संतरा देवी ने एसडीएम चायल को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उसके पति शंकर लाल के नाम से वर्ष 1971 में कृषि कार्य के लिए पट्टा आवंटित हुआ था। तब से परिवार इस भूमि पर काबिज है। सोमवार की देर रात पति शंकर लाल की मौत हो गई। परिवार के लोग शव को पट्टे की भूमि पर दफनाना चाह रहे थे, लेकिन स्थानीय दबंगों ने विरोध कर दिया।
आरोप है कि लाठी-डंडे से लैस दबंगों ने गाली गलौज कर भगा दिया। नाराज मृतक के परिजनों ने शव को गौसपुर स्थिति गंगा घाट किनारे ले जाकर दफनाया। इस बाबत चरवा इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि शुरू में स्थिति तनावपूर्ण थी। लेकिन बाद में दोनो पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है।