फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tension in the village meat sales

गोश्त बिक्री को लेकर गांव में तनाव

Sat, 24 Oct 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 24 Oct 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
 कल्यानपुर (ब्यूरो)। कोखराज क्षेत्र के शहजादपुर बाजार में कथितरूप से प्रतिबंधित जानवरों का गोश्त बेचे जाने को लेकर शुक्रवार को हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबिश देकर गोश्त बरामद कर लिया जबकि बेचने आए युवक भाग निकले। पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। तनातनी के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। एसओ ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


कोखराज एसओ ने बताया कि क्षेत्र के शहजादपुर बाजार में शुक्रवार  शाम करीब 4 बजे चारपहिया वाहन से दो युवक गोश्त लेकर बिक्री के लिए पहुंचे थे। गांववालों को यह गोश्त प्रतिबंधित जानवर के होने की आशंका हुई। इससे गांववाले भड़क गए। ग्रामीणों ने वाहन का घेराव करते हुए मामले की जानकारी पुलिस अफसरों को दे दी। एसपी के निर्देश पर गांव में जब पुलिस पहुंची तो गोश्त छोड़कर कारोबारी भाग निकले। पुलिस ने गोश्त बरामद करके इसे बिक्री करने आए युवकों की तलाश की।
विज्ञापन


 करीब घंटे भर तक पुलिस उन्हें ढूंढती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। एसओ ने बताया कि इस मामले में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, जैसे ही गांव से पुलिस हटी। बताया जाता है कि जिस व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी। उसके यहां कुछ लोग पहुंचकर मारपीट पर आमादा हो गए। उसे धमकियां दी गईं। मगर मामला बढ़ता इससे पहले दुबारा गांव में पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही लोग भाग निकले। इसे लेकर गांव में तनाव है। इसके मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed