{"_id":"5e0cee5f8ebc3e87ff46d312","slug":"tension-in-sauri-khurd-regarding-illegal-possession-kaushambi-news-ald2645369176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे को लेकर सौरई खुर्द में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे को लेकर सौरई खुर्द में तनाव
विज्ञापन
अवैध कब्जे को लेकर सौरई खुर्द में तनाव
ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सिराथू तहसील क्षेत्र के सौरई खुर्द गांव में खड़ंजे पर अवैध कब्जा किए जाने को लेकर तनातनी है। आलम यह है कि ग्रामीण और कब्जेदार पक्ष के लोग कभी भी आमने-सामने आ सकते हैं। इससे पहले बुधवार को गांव वालों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की है।
सौरई खुर्द गांव में आम जनता की सुविधा के लिए करीब चार दशक पहले खड़ंजा का निर्माण कराया गया था। समय-समय पर ग्राम सभा के जिम्मेदारों ने इसकी मरम्मत कराई। ग्रामीणों का आवागमन इसी रास्ते से होता है। गांव वालों का कहना है कि अब एक दबंग इस खड़ंजे पर कब्जा करके चबूतरे का निर्माण करा रहा है। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए वह झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। गांव वालों की मानें तो खड़ंजे पर कब्जा होने के बाद चार पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाएगा। इसी रास्ते में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। राशन लदे वाहन भी कोटे की दुकान तक नहीं पहुंच पाएंगे। वैवाहिक कार्यक्रमों में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों और कब्जेदार पक्ष के बीच कभी भी खून खराबे की नौबत आ सकती है। मामले में उपजिलाधिकारी सिराथू राकेश श्रीवास्तव का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।