{"_id":"658c790bc41ece0b2f0dc2e8","slug":"tenants-refused-to-deed-the-land-lawsuit-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-6772-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भूमि का बैनामा करने से मुकरे काश्तकार, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भूमि का बैनामा करने से मुकरे काश्तकार, मुकदमा
Thu, 28 Dec 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
भूमि का बैनामा करने से मुकरे काश्तकार, मुकदमा
- कड़ाधाम कोतवाली के कंथुआ गांव में एक भूमि का हुआ था सौदा
मंझनपुर। कड़ाधाम कोतवाली के कंथुआ गांव के निवासी एक युवक को जालसाज ने 13 लाख की चपत लगा दी। भूमि बेचने के नाम पर एडवांस रुपये लेने के बाद अब आरोपी जमीन का बैनामा नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कंथुआ निवासी सागर निषाद ने बताया कि साल भर पहले उसने पड़ोसी गांव शरीफाबाद के इरफान, नगमा और रुकसाना से एक जमीन का सौदा तय किया था। इसके लिए चार लाख नगद व नौ लाख 10 हजार रुपये आरोपियों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किया। आरोप है कि अब सभी आरोपी भूमि की रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।