{"_id":"589a13ea4f1c1b8652379aeb","slug":"ten-ruppes","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकखाने में नहीं लिए जा रहे दस के सिक्के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकखाने में नहीं लिए जा रहे दस के सिक्के
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत अजुहा स्थित डाकखाने में तैनात पोस्ट मास्टर दस के सिक्के नहीं ले रहा। सिक्के न लेने पर सोमवार को उनकी कई लोगों से नोकझोंक तक हो गई पर वह जिद पर अड़े रहे।
नगर पंचायत अजुहा स्थित पोस्ट आफिस के जरिए लोग जरूरत की किताबें व अन्य सामग्री बिल्टी के सहारे मंगवाते हैं। देर से ही सही पर लोगों को सामग्री आसानी से मिल जाती है।
पोस्टआफिस की सूचना पर पहुंचकर लोग बिल्टी देकर अपनी सामग्री प्राप्त कर लेते हैं। सोमवार को कस्बे के दिनेश कुमार, महेश कुमार आदि कई लोग बिल्टी से आई सामग्री को प्राप्त करने पहुंचे। बिल्टी अदायगी के रूप में लोगों ने दस के सिक्के दिए तो पोस्टमास्टर भड़क गए। उन्होंने सिक्का लेने से मना कर दिया। इसे लेकर लोगों से दिनभर किचकिच भी होती रही वह सिक्के लेने को राजी नहीं हुए। पोस्टमार्टम रामदत्त यादव का कहना है कि बैंक सिक्कों को जमा नहीं करता है। ऐसे में वह सिक्के लेकर क्या करेंगे। बहरहाल पोस्टआफिस में दस के सिक्के का लेनदेन न होने से कस्बे के लोगों में नाराजगी है।