फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tempo full of passengers reflex , old death

सवारियों से भरा टेंपो पलटा, वृद्धा की मौत

Sat, 31 Oct 2015 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 31 Oct 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
नेवादा(कौशाम्बी)। सरायअकिल के जुगराजपुर गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित होकर टेंपो पलटने से एक वृद्धा की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वृद्धा की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सरायअकिल के करनपुर चौराहे से सवारियां लेकर शुक्रवार की दोपहर टेंपो महिलाघाट जा रहा था। जैसे ही वह जुगराजपुर गांव के समीप पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे टेंपो में बैठी प्रेमादेवी (65) पत्नी विजय कुमार निवासी बेरौंचा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रघुवर (15) पुत्र अंबिका प्रसाद, निवासी कैलाशपुर, सावित्री देवी (40) निवासी महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने वृद्धा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। वृद्धा की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में टेंपो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed