फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   tempereture even

लुढ़का पारा, लोगों ने ली राहत की सांस

Thu, 05 May 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 05 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
tempereture even
other
दोआबा में चरम पर पहुंची गर्मी से मंगलवार की रात लोगों ने राहत की सांस ली। पारा 44 से लुढ़ककर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि गर्म हवाओं के थपेड़े राहगीरों के लिए जानलेवा बने है। इससे लोगों को घर-बाहर कहीं भी राहत नहीं है। डॉक्टरों की सलाह है कि भीषण गर्मी में धूप से खुद को बचाना जरूरी है। साथ ही इस मौसम में खान-पान में बरती गई जरा सी लापरवाही घातक हो सकती है।
विज्ञापन

कौशांबी में मंगलवार की रात बूंदाबांदी हुई। इसके बाद लोगों ने गर्मी से राहत महसूस किया।  हालांकि बुधवार की सुबह नौ बजते-बजते आसमान से आग जैसी धूप बरसने लगी। अन्य दिनों की अपेक्षा पारा गिरा रहा। महगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिन में एक बजे तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
विज्ञापन


पखवारे भर से पारा 44 पार होने से भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था। तेज धूप के साथ ही गर्म हवाओं के थपेड़े राहगीरों के लिए जानलेवा बने हुए थे। लोगों का कहना है कि मई में गर्मी का ऐसा कहर है, तो जून यानि जेठ में कैसे हालात होंगे। लेकिन मंगलवार की रात से मौसम के करवट बदलते ही लोगाें ने राहत भरी सांस ली। कृषि विज्ञान केंद्र महगांव के वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मौसम में थोड़ा सा परिवर्तन आया है। आगामी दो-तीन दिनों में तूफान के साथ बूंदाबंादी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डॉक्टर भी गर्मी और धूप से बचकर रहने की सलाह देते हैं। जिला अस्पताल के  डॉ. विजय कुमार का कहना है कि गर्मी और धूप से बचने में की गई लापरवाही जानलेवा बन सकती है। उन्होंने लोगों को गर्मी के मौसम में खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की सीख दी। बताया कि जरूरी होने पर ही धूप में लोग घर से बाहर निकले। इस दौरान हल्के सूती कपड़े पहनने के अलावा लोग सिर को भी ढंककर रखे। कभी भी खाली पेट बाहर न निकले। पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थ, ताजे रसीले फल का सेवन करें। बताया कि खाली पेट धूप में निकलने से लोग हीटस्ट्रोक की चपेट में आ सकते है, जो जानलेवा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed