{"_id":"5d1a5de98ebc3e3ceb61cc8e","slug":"teens-kidnapped-by-drinking-beer-kaushambi-news-ald248301729","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरामुफ्ती में किशोरी का बीयर पिलाकर किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरामुफ्ती में किशोरी का बीयर पिलाकर किया अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती में किशोरी का बीयर पिलाकर किया अपहरण
सांसद सोनकर की गैस एजेंसी में काम करती है लड़की की मां
बीयर की दुकान के सेल्समैन ने दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। भाजपा सांसद विनोद सोनकर की चायल स्थित गैस एजेंसी में काम करने वाली एक महिला की बेटी का रविवार रात बीयर पिलाकर अपहरण कर लिया गया। बीयर की दुकान के सेल्समैन ने ही वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित मां की तहरीर लेकर पुलिस अपहर्ता की तलाश कर रही है।
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बिहका गांव की एक महिला भाजपा सांसद विनोद सोनकर की चायल स्थित गैस एजेंसी में साफ-सफाई का काम देखती है। वह मनमुटाव के कारण पति से अलग रहती है। रविवार रात महिला किसी काम से बाजार गई थी। आरोप है कि इस दौरान स्थानीय बीयर की दुकान का सेल्समैन घर पहुंचा। कोल्ड ड्रिंक के बहाने उसने महिला की 13 वर्षीय बेटी को बीयर पिला दिया। नशा चढ़ने के बाद आरोपी किशोरी को लेकर पैदल ही सड़क पर पहुंच गया। इसी बीच उसकी मां भी जानकारी पाकर वहां पहुंच गई। मां ने विरोध किया तो आरोपी ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद लड़की को सड़क किनारे पहले से खड़ी कार में बैठाकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने घेराबंदी करके अपहर्ता को पकड़ने का प्रयास किया। कामयाबी नहीं मिली। मामले में पूरामुफ्ती कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि अपहर्ता की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ने के साथ लड़की को भी बरामद कर लिया जाएगा।