{"_id":"69d6b1306df4252ac40d32ff","slug":"teenagers-are-riding-bikes-someone-should-stop-them-someone-should-interrupt-them-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-139457-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: किशोर दौड़ा रहे बाइक…कोई तो रोके, कोई तो टोके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: किशोर दौड़ा रहे बाइक…कोई तो रोके, कोई तो टोके
Thu, 09 Apr 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
ओसा रोड में फर्राटा भरता बाइक सवार किशोर। संवाद
समदा और ओसा समेत कई इलाकों में नाबालिग किशोर के बाइक दौड़ाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। दिनभर सड़कों पर कम उम्र के लड़के बिना किसी डर के तेज रफ्तार बाइक से फर्राटा भरते नजर आते हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जनवरी 2025 से अब तक 30 किशोर बाइक सवार का चालान और 16 किशोर ई-रिक्शा चालकों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
मंझनपुर क्षेत्र निवासी अनुराग, अजय और अकरम का कहना है कि कई बार इनकी लापरवाही के कारण छोटे-बड़े हादसे भी हो जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।
नुक्कड़ नाटक और रैलियों से ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ा रही पुलिस
ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि उनकी ओर से समय-समय पर स्कूलों, कॉलेजों और गली-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक व रैलियों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हालांकि इन सबके बावजूद अब भी सड़कों पर किशोर लापरवाही बरतते हुए नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
: यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी और रैलियों का आयोजन किया जाता है। इसके बावजूद यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - भैया संतोष, सीओ यातायात