फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager who went to take bath in Yamuna with friends dies due to drowning

Kaushambi News: दोस्तों के साथ यमुना नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

Wed, 23 Oct 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 23 Oct 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went to take bath in Yamuna with friends dies due to drowning
धवई गांव में रितेश त्रिपाठी की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद
सरायअकिल के नंदा का पुरवा घाट पर मंगलवार सुबह दोस्तों संग यमुना नहाने गया किशोर गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय मल्लाहों ने नदी में जाल डालकर एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव बाहर निकाला। सूचना पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

धवई मजरा पुरखास गांव निवासी किसान श्यामबाबू त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार सुबह उनका छोटा बेटा रितेश त्रिपाठी (16) अपने दोस्त रिंकू तिवारी व विष्णु सनातनी के साथ बाइक से नंदा का पुरवा घाट पर यमुना नहाने गया था।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे वहां पहुंचने पर बेटे रितेश के दोस्त नदी किनारे शौच क्रिया करने लगे। जबकि, रितेश अकेले यमुना में नहाने लगा। रितेश के दोस्तों के मुताबिक नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने बचाव के लिए चीखना चिल्लाना शुरू किया तो आसपास मौजूद नाविक तुरंत मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्लाहों ने डुबकी लगाकर उसे खोजने का प्रयास किया। खबर सुन बदहवास परिजन रोते-बिलखते घाट पहुंच गए। मल्लाहों ने डोंगी के सहारे नदी में जाल डालकर एक घंटे में उसे खोज निकाला। लेकिन तब तक रितेश की मौत हो चुकी थी।
रितेश की मौत से मां निर्मला समेत घर-परिवार के अन्य सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है, परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

-------------
तीनों दोस्तों में थी गहरी दोस्ती, एक दिन पहले ही बनाया था यमुना नहाने का प्लान
यमुना में डूबे रितेश के दोस्त विष्णु सनातनी और रिंकू तिवारी ने बताया कि तीन सालों से उनकी गहरी दोस्ती थी। तीनों हमेशा साथ रहते थे। सोमवार शाम को पुरखास में मिलने के दौरान रितेश ने ही यमुना नहाने का प्लान बनाया था। प्लान के मुताबिक ही तीनों लोग सुबह सुबह यमुना घाट पर गए थे। यदि उन्हें पता होता कि रितेश की डूबने से मौत हो जाएगी तो शायद वह उसे रोक लेते।

धवई गांव में रितेश त्रिपाठी की मौत पर गमजदा परिजन।      संवाद

धवई गांव में रितेश त्रिपाठी की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed