{"_id":"60ec90a28ebc3e70162a267d","slug":"teenager-s-body-found-landing-in-the-pond-kaushambi-news-ald310727918","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में उतराता मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में उतराता मिला किशोर का शव
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव के तालाब में रविवार शाम एक किशोर का शव उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों ने किशोर के शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान हो सकी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी अनिल यादव खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। हाल ही में उसका बेटा मोनू (12) गरई निवासी अपने मामा मनोज के यहां आया हुआ था। रविवार की शाम मोनू शौच के लिए मामा के घर से बाहर निकला था।
वह तालाब के नजदीक पहुंचा तो अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह तालाब में चला गया। थोड़ी देर में वह गहरे पानी में डूब गया। घंटों बीतने के बावजूद जब मोनू घर नहीं पहुंचा तो ननिहाल वाले उसे खोजने लगे। इसी दौरान जानकारी मिली कि तालाब में एक लाश उतरा रही है। मोनू की लाश देख मामा मनोज के परिवारीजन चीख पड़े। रोते-बिलखते मनोज के परिजनों ने मामले की जानकारी अनिल यादव को दी। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को मोनू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।