{"_id":"629fa84ecac42a5e4c229c68","slug":"teenager-loses-battle-of-life-after-fighting-to-death-for-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : चार दिन तक मौत से लड़ने के बाद जिंदगी की जंग हार गई दुष्कर्म की शिकार किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : चार दिन तक मौत से लड़ने के बाद जिंदगी की जंग हार गई दुष्कर्म की शिकार किशोरी
Wed, 08 Jun 2022 01:04 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:04 AM IST
सार
करारी कोतवाली के एक गांव की एक किशोरी से पिंडरा सहावनपुर निवासी कलीम ने दो साल पहले दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना ली थी। कलीम वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन किशोरी से दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : social media
विस्तार
दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग से आहत फंदे पर झूलने वाली करारी क्षेत्र की किशोरी जिंदगी की जंग हार गई। चार दिन तक चले इलाज के बाद मंगलवार की सुबह उसने आखिरी प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रयागराज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना में नामजद आरोपी को करारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
करारी कोतवाली के एक गांव की एक किशोरी से पिंडरा सहावनपुर निवासी कलीम ने दो साल पहले दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना ली थी। कलीम वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। आरोपी की ब्लैकमेलिंग से किशोरी परेशान चल रही थी। शनिवार को किशोरी के घरवाले किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच उसने अपने दाहिने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा और कलीम को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए फांसी लगा ली।
विज्ञापन
ऐन मौके पर पहुंची पड़ोस की महिला ने किशोरी को फांसी पर लटकता देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखकर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह किशोरी ने दम तोड़ दिया। उधर, घटना में नामजद कलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की मां की तहरीर पर कलीम के खिलाफ चार जून को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेजा। अदालत ने अरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
इनका कहना है
करारी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी ने चार दिन पहले फांसी लगा ली थी। मंगलवार को इलाज के दौरान प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में किशोरी की मौत हो गई। किशोरी ने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर अपनी मौत का जिम्मेदार पिंडरा सहावनपुर के कलीम को बताया था। तत्काल सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - हेमराज मीना, एसपी