{"_id":"666d89cae1c9a185110ba890","slug":"teenager-going-to-get-medicine-on-bicycle-crushed-by-uncontrolled-tractor-trolley-dies-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-112845-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: साइकिल से दवा लेने जा रहे किशोर को बेकाबू ट्रैक्टर ट्राॅली ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: साइकिल से दवा लेने जा रहे किशोर को बेकाबू ट्रैक्टर ट्राॅली ने कुचला, मौत
Sat, 15 Jun 2024 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
जुगराजपुर गांव के समीप मार्ग हादसे में मोनू की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद
साइकिल से दवा लेने जा रहे किशोर को बेकाबू ट्रैक्टर ट्राॅली ने कुचला, मौत
- शनिवार सुबह सरायअकिल कोतवाली के जुगराजपुर के पास हुआ हादसा
- घटना की जानकारी पर जुटे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
फोटो-11
संवाद न्यूज एजेंसी
कनैली। सरायअकिल कोतवाली के जुगराजपुर के समीप तेज रफ्तार ईंट-लदी ट्रैक्टर ट्राॅली से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। किशोर घर से दवा लेने के लिए निकला था। घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जुगराजपुर निवासी मोनू (15) पुत्र जयराम पिता के साथ किसानी में हाथ बंटाया करता था। शनिवार सुबह मोनू की तबीयत खराब थी। वह साइकिल से दवा लेने जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा तभी कनैली की तरफ से महिला गांव की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली ने उसे कुचल दिया। घटना देख स्थानीय लोग पहुंचे, लेकिन तब तक मोनू की मौत हो चुकी थी। ट्रैक्टर कनैली गांव स्थित एक ईंट भट्ठे का बताया जा रहा है। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि मोनू के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।