फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager dies due to lightning, brother burnt

Kaushambi News: बिजली गिरने से किशोरी की मौत, भाई झुलसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to lightning, brother burnt
मंझनपुर तहसील के टिकरी नागी गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंझनपुर। सदर तहसील के टिकरी नागी गांव मे शुक्रवार दोपहर बिजली की चपेट में आकर किशोरी की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई झुलस गया। नजदीकी अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। टिकरी नागी गांव निवासी स्व. महेंद्र कुमार की बेटी जाह्नवी (13) बड़े भाई पंकज (15) के साथ शुक्रवार की दोपहर तीन बजे छत पर गई थी। इसी दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी। चाचा राजकरन ने बताया कि बारिश में दोनों बच्चे नहाने लगे। इस दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। जिसकी जद में आकर भाई-बहन झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉटरों ने देखते ही जाह्नवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके भाई पंकज का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। बेटी की मौत से पीड़ित परिवार का हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed