फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenage girl's body found hanging in the room

Kaushambi News: कमरे में लटकता मिला किशोरी का शव

Fri, 27 Mar 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 27 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found hanging in the room
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के अमीना गोराजू गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि किशोरी अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी, जबकि परिवार के लोगों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था।
परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। इसी दौरान 17 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर कमरे में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो कमरे के अंदर किशोरी का शव फंदे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते परिवार में रोना-पीटना मच गया। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि किशोरी की शादी परिवार के लोगों ने कहीं और तय कर दी थी, जबकि वह अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी।

इसी बात को लेकर पिछले कुछ समय से परिवार के लोगों और किशोरी के बीच मनमुटाव चल रहा था। सीओ जनेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया फंदे से लटककर किशोरी के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed