{"_id":"6a14a5adbb37bc55280b230d","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-in-room-mourning-spread-kaushambi-news-c-261-1-pr11022-142047-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, पसरा मातम
Tue, 26 May 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 26 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा के देवाना गांव में सोमवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवाना गांव निवासी जगतपाल लोधी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों के मुताबिक रविवार रात परिवार के सभी लोगों ने साथ में खाना खाया था। इसके बाद उनकी बेटी ननकी अपने कमरे में सोने चली गई।
सोमवार सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे जगाने पहुंचे तो कमरे के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पश्चिमशरीरा पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिवार के लोग कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।