{"_id":"698e36df9a15034784030aa9","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-in-her-house-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-136461-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
Fri, 13 Feb 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के बसोहनी गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक किशोरी का शव घर के अंदर संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
बसोहनी निवासी मान सिंह घर पर ही डेयरी का संचालन करते हैं। रचना (14) उनके चार बेटों व दो बेटियों में सबसे छोटी थी। मान सिंह के मुताबिक, बृहस्पतिवार की सुबह वह रोज की तरह गांव में दूध लेने गए थे। उस समय रचना मां के साथ घर पर थी। कुछ देर बाद मां किसी काम से खेत की तरफ चली गई। जब वह दूध लेकर घर लौटे तो कमरे में रचना पंखे के सहारे फंदे से लटकी मिली।
चीखपुकार सुन आस-पड़ोस के लोगों समेत अन्य परिजन एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ की। हालांकि, किशोरी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बात की जानकारी नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।