फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenage bike rider dies after being hit by a car

Kaushambi News: कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

Thu, 23 Apr 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 23 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Teenage bike rider dies after being hit by a car
भोला चौराहे के पास सड़क हादसे में तेज रफ्तार एक चार पहिया गाड़ी ने बाइक सवार एक युवक और एक किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

ईसी का पुरवा निवासी पवन कुमार पुत्र सरजू प्रसाद (22) मंगलवार दोपहर अपने चचेरे भाई अनमोल (17) उर्फ राजा पुत्र छंगू गौतम के साथ किसी काम से बाइक से देवीगंज बाजार जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार दोनों भाई भोला चौराहा के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पवन और राजा दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। वहीं उनकी मोटरसाइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए सीएचसी इस्माइलपुर भेजा। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा की हालत बेहद नाजुक होने के चलते उसे मेडिकल कालेज से एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।घटना के बाद कड़ा धाम पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।


राजा चार भाई बहनों में सबसे छोटा था और लगभग 15 वर्ष पहले अनमोल के बड़े भाई लवकुश की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। हादसे के बाद मां सीता देवी रो-रो कर बेहाल हैं और पिता छंगू लाल बेसुध हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed