{"_id":"5f97b724d9273ba5a15a9fa90778d923","slug":"teen-killed-by-drowning-in-the-river-ganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा नदी में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा नदी में डूबने से किशोर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Wed, 20 May 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। अमावस्या पर साथियों के साथ प्रतापगढ़ के हौंदनाथ से मेला देखकर घर लौट रहा निधियांवा गांव का करन (17) नदी में समा गया। बताया जाता है कि नाव नहीं मिलने पर वह साथी के साथ नदी तैरकर वापस घर आ रहा था। मंगलवार दोपहर शैलाबी घाट पर उसका शव मिला। पुलिस लाश की शिनाख्त कराने के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी।
कोखराज कोतवाली के निधियावां गांव का करन (17) पुत्र श्रीपाल सोमवार को साथी बबलू के साथ प्रतापगढ़ हौदनाथ बाबा का मेला देखने गया था। शाम को दोनों गंगा नदी में तैरकर वापस घर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान करन अचानक नदी में डूब गया। बबलू उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बबलू ने घर पहुंचकर हादसे की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस और परिजन किशोर की तलाश में जुट गए। मंगलवार को गंगा घाटों पर जाल डलवाने की कवायद चल रही थी। इसी दौरान शैलाबी गंगा घाट पर किशोर का शव मिला।