फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   techer died in road accident

बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, मौत

Sun, 22 Sep 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
techer died in road accident
techer died in road accident - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। धूमनगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित आईटीबीपी कैंप के समीप शनिवार दोपहर तेज रफ्तार टैकर ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही शिक्षक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की खबर पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के नैनी निवासी सर्वेश त्रिपाठी (35) पुत्र लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक थे। सर्वेश की तैनाती इन दिनों चायल ब्लॉक के सुधवर गांव स्थित अंग्रेजी माध्यम के प्राइमरी स्कूल में थे। आठ दिन दिन पहले तक वह सिराथू ब्लॉक के मूरतगंज ब्लॉक स्थित ककोढ़ा में संकुल प्रभारी के पद पर तैनात थे। सर्वेश रोजाना नैनी से ही आवागमन करते थे। शनिवार की दोपहर स्कूल बंद होने के बाद वह अपने घर जा रहे थे। रास्ते में धूमनगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित आईटीबीपी कैंप के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ शिक्षक को उठाकर अस्पताल ले जाने लगे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसे थम गई। मृतक के जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर शिनाख्त हुई तो खबर परिजनों को दी गई। जानकारी मिलते ही बदहवाश परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद से पत्नी रुचि त्रिपाठी और चार वर्षीय बेटे सोमेश की रो-रोकर हालत खराब है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस टैंकर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने जताया शोक
मंझनपुर। शिक्षक सर्वेश त्रिपाठी के मौात की जानकारी मिलते ही साथी अध्यापकोरं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शिक्षकों ने बीआरसी सिराथू में बैठक कर साथी शिक्षक की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में सह समन्वयक मनोज द्विवेदी, राजेश सिंह, रमेश चंद्र, सचिन ओझा, आलोक कुमार, मनोज सिंह, कृष्णराज सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed