फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   teachers will tell about awareness

अब बच्चों के साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक करेंगे शिक्षक

Sun, 16 Dec 2018 12:44 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 16 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों को शत-प्रतिशत लाभान्वित कराने के लिए सरकार ने अनोखा प्रयोग किया है। इसके लिए सरकार ने परिषदीय स्कूलों में अभिभावक पटल स्थापित कराने का फरमान जारी किया है। यह व्यवस्था जिले के सभी 1456 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में लागू की जाएगी। बीएसए ने इस बाबत खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

  गोंडा जनपद में परिषदीय विद्यालयों को समुदाय से जोड़ने का अभिनव प्रयास पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है।

शिक्षा निदेशक (बेसिक) डॉ सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा कि अभी तक समुदाय को विद्यालय की गतिविधियों से जोड़ने के लिए केवल शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन किया जा रहा है। इससे अभिभावकों तथा समुदाय को उनके बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करने भर का काम होता है। दैनिक जीवन चर्या, सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियाें के सरोकार को तरजीह नहीं मिलती है। ऐसे में जागरूकता के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र के लोग सरकार की योजनाओं, अपने अधिकारों से वंचित हो जाते हैं। इसलिए अब परिषदीय स्कूलों में अभिभावक पटल (पैरेंट्स काउंटर) स्थापित करने की योजना बनाई गई है। पटल के जरिए विभिन्न संस्थाओं/सरकार द्वारा संचालित  लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी स्कूल परिसर में ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed