{"_id":"612694958ebc3e79da5681c5","slug":"teachers-protested-in-front-of-dios-office-kaushambi-news-ald3142017178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने डीआईओएस दफ्तर के सामने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने डीआईओएस दफ्तर के सामने दिया धरना
Thu, 26 Aug 2021 04:13 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 04:13 PM IST
सार
कहा कि वित्तविहीन विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत पर वेतन समानता एवं सभी सेवा शर्तें लागू की जाए। कहा कि कोरोना महामारी के नाम पर महंगाई भत्ते में जो कटौती की जा रही है उसे किस्तों में वापस किया जाए तथा महंगाई भत्ते को पूर्व की भांति बहाल किया जाए।
विज्ञापन
Teachers protested in front of DIOS office
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार को शिक्षकों ने डायट मैदान में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों पर चर्चा की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी डीआईओएस को सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा कि नई पेंशन स्कीम के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। इसके अलावा सभी शिक्षकों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की जाए।
कहा कि वित्तविहीन विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत पर वेतन समानता एवं सभी सेवा शर्तें लागू की जाए। कहा कि कोरोना महामारी के नाम पर महंगाई भत्ते में जो कटौती की जा रही है उसे किस्तों में वापस किया जाए तथा महंगाई भत्ते को पूर्व की भांति बहाल किया जाए। शिक्षकों के स्थानांतरण की नीति को सरल बनाया जाए।
विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर तथा व्यावसायिक शिक्षक पूर्णकालिक शिक्षक के रूप में शिक्षण कार्य करें। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से आगामी विधान सभा चुनाव से पहले मांगों के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रभाकर द्विवेदी, चंद्रकांत शुक्ल, रामसुभग त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार यादव, सभाशंकर पांडेय, राममूरत सिंह पाल, कुलदीप कुमार, ओम प्रकाश, शिवदत्त मिश्र, नरेंद्र कुमार, रामदास, धर्मराज सिंह, मोती लाल, शिवनरेश सिंह सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।