फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   teachers met absent in inspection

बगैर सूचना के स्कूल से गायब मिले गुरुजी

Wed, 09 Jan 2019 12:34 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 09 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। तमाम कवायद के बावजूद परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की आदतों में सुधार नहीं आ रहा है। शिक्षक बगैर सूचना के ड्यूटी से गायब रहते हैं। मंगलवार को एबीएसए मूरतगंज ने क्षेत्र के सात स्कूलों का औचक निरीक्षण कर शिक्षकों की लापरवाही पकड़ी। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बीएसए को सौंप दिया है।
विज्ञापन


  खंड शिक्षाधिकारी मूरतगंज ने सबसे पहले प्राइमरी स्कूल बदनपुर का औचक निरीक्षण किया। शिक्षामित्र अमरीश कुमार हस्ताक्षर बनाकर गायब थे। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय पट्टीनरवर पहुंचे एबीएसए को अनुदेशक रविंद्रनाथ पाल बगैर किसी सूचना के गायब मिले। यहीं के प्राइमरी स्कूल का भी निरीक्षण किया। पूमावि उमरछा में सहायक अध्यापक गिरजेश कुमार मिश्र बगैर सूचना के दो दिन से लापता मिले। प्रधानाध्यापक ने हस्ताक्षर रजिस्टर में जगह छोड़ रखी थी। पूमावि मोहीउद्दीनपुर गौस में शिक्षामित्र सोनी यादव और सरिता देवी भी बगैर सूचना के गायब मिलीं।  प्रामइरी स्कूल उमरछा और परऊमियां का पुरवा में बच्चों की संख्या काफी कम मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed