{"_id":"61a27b6cc26fcd038526154a","slug":"teacher-eligibility-test-will-be-held-today-at-ten-centers-under-strict-guard-kaushambi-news-ald3214129131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्त पहरे के बीच दस केंद्रों पर आज होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्त पहरे के बीच दस केंद्रों पर आज होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन

दो पालियों में 11,837 परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान, छह सेक्टर में बटा जिला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को जिले के दस केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से सख्त पहरे का इंतजाम किया गया है। निगरानी के लिए डीएम ने जहां सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ ही पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। वहीं सॉल्वर गैंग की आशंका को देखते हुए नियामक के निर्देश पर परीक्षा का लाइव प्रसारण कराने की व्यवस्था की गई है।
परीक्षा के नोडल अफसर एवं डीआईओएस एसके मिश्र ने बताय कि यूपी टीईटी के लिए जिले की तीनों तहसीलों में दस केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1,1837 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस से 12:30 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम सुजीत कुमार ने जिले को छह सेक्टर में बांटकर प्रभारियों की तैनाती कर दी है। इसके अलावा दस स्टेटिक मजिस्ट्रेट व 23 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा के लिए चार सेक्टर व छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 14 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। जबकि एसपी राधेश्याम ने हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए हैं। खुफिया इकाई भी सक्रिय रहेगी। सॉल्वर गैंग की आशंका को देखते हुए परीक्षा का लाइव प्रसारण कराया जाएगा। ताकि शासन में बैठे अफसर भी परीक्षा की निगरानी कर सकें। केंद्रों पर जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उन्हें एप के जरिए सीधा परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय से जोड़ा गया है। शनिवार को दिनभर पूरा अमला परीक्षा की तैयारियों में जुटा रहा। पर्यवेक्षकों ने केंद्रों पर पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।