फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teacher beaten with belt for not buying vegetables after asking price

Kaushambi News: भाव पूछने के बाद सब्जी नहीं खरीदने पर शिक्षक को बेल्ट से पीटा

Mon, 29 Apr 2024 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 29 Apr 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher beaten with belt for not buying vegetables after asking price
भाव पूछने के बाद सब्जी नहीं खरीदने पर शिक्षक को बेल्ट से पीटा
विज्ञापन

---पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ बाजार की घटना, दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ स्थित बाजार में सोमवार को सब्जी खरीदने गए सहायक अध्यापक को दुकानदार ने साथियों संग जमकर पीट दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल अध्यापक ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

प्रयागराज के झलवा निवासी बिजलेश केसरवानी प्राथमिक विद्यालय म्योहर में सहायक अध्यापक हैं। सोमवार दोपहर विद्यालय बंद होने के बाद वह स्कूटी से अपने घर झलवा जा रहे थे। पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ स्थित बाजार से सब्जी खरीदने के लिए चले गए। बिजलेश के अनुसार उन्होंने एक दुकानदार से सब्जी और प्याज का भाव पूछा। मोलभाव के बाद सब्जी नहीं खरीदने पर दुकानदार गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने चार अन्य दोस्तों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने बेल्ट से पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। चीखपुकार सुन जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल शिक्षक ने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बृजेश करबरिया का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-----------
अस्पताल संचालक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

चायल। चरवा कोतवाली के रैयादेह माफी गांव निवासी रजनीश कुमार पासी का आरोप है कि स्थानीय एक अस्पताल संचालक उससे रंजिश रखता है। रविवार को उसने मोबाइल पर फोन कर उसे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने पहुंच आरोपी अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed