{"_id":"68fbd5f30eda6c4b7a0957f0","slug":"teacher-accused-of-firing-a-double-barrel-gun-arrested-sent-to-jail-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-131730-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दो नाली बंदूक से फायरिंग करने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दो नाली बंदूक से फायरिंग करने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sat, 25 Oct 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग का आरोपी शिक्षक सुशील कुमार। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के झड़ियां का पूरा गांव में हुई फायरिंग की घटना में नामजद आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से दो नाली बंदूक, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।
बता दें कि झड़ियां पूरा गांव निवासी सुशील कुमार शिक्षक हैं। गांव में पड़ोसी से विवाद के बाद फायरिंग हुई थी। आरोप है कि सुशील ने ही लाइसेंसी दोनाली से फायरिंग की थी। पुलिस ने शुक्रवार को गांव के बाहर नहर पटरी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गोलीकांड में मिथुन गंभीर रूप से घायल हुआ था। वहीं इनके साले अरविंद उर्फ राजा और पिता राजाराम घायल हो गए थे। सभी का इलाज चल रहा है। घटना में नामजद अन्य चार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।