फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Taxi union presidency resembled un

टैक्सी यूनियन में अध्यक्ष पद को लेकर मची रार

Tue, 28 Jul 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 28 Jul 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Taxi union presidency resembled un
मंझनपुर (ब्यूरो)। दोआबा के टेंपो-टैक्सी यूनियन में अध्यक्ष पद को लेकर रार मच गई है। दो व्यक्ति खुद को संगठन का जिलाध्यक्ष बता रहे हैं। रविवार को एक पक्ष ने मंझनपुर में मीडिया से रूबरू होकर दूसरे जिलाध्यक्ष को फर्जी बताया। उनके ऊपर चालकों से जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसपी से भी की। 
विज्ञापन


बता दें कि जिले में टेंपो, टैक्सी विक्रम ड्राइवर एवं क्लीनर यूनियन नाम का एक संगठन है। मंझनपुर कस्बे के नसीम और इलाहाबाद नीमसराय के मोहम्मद वैश खुद को इसका अध्यक्ष बताते हैं। नसीम ने जहां रविवार को संगठन की बैठक कर टेंपो चालकों को पहचानपत्र बांटा था वहीं उन्होंने टेंपो चालकों से रंगदारी वसूलने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में तहरीर भी दी थी। एक दिन बाद ही सोमवार को मोहम्मद वैश ने मंझनपुर मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने खुद को जिलाध्यक्ष बताया।
विज्ञापन


कहाकि नसीम पहले उन्हीं के संगठन के पदाधिकारी थे। संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की वजह से उन्हें यूनियन से निकाल दिया गया है। आरोप लगाया कि अब वह निष्कासित किए गए कुछ अन्य सदस्यों से मिलकर खुद को फर्जी तरीके से अध्यक्ष बता चालकों से वसूली करते रहते हैं। मोहम्मद वैश ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ एसपी से मिलकर इसकी शिकायत भी की।  इधर, नसीम ने भी वैश पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं। संगठन में फाड़ को लेकर चालक और खलासी खासे परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वे किसे अध्यक्ष मानें और किसका साथ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed