फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tantric did misdeed from schoolgirl

छात्रा से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

Wed, 31 Jul 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tantric did misdeed from schoolgirl
छात्रा से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

अलीगढ़ में अपहर्ता के चंगुल से छूटकर पुलिस चौकी पहुंची पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/करारी। (कौशाम्बी)। करारी इलाके की एक छात्रा का दो दिन पहले वृंदावन में रहने वाले तांत्रिक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद होटल ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। अश्लील वीडियो भी बनाया। सोमवार को पीड़िता अलीगढ़ में दरिंदे के चंगुल से छूटकर पुलिस चौकी पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं किया। इससे नाराज हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। फिलहाल पीड़ित लड़की अलीगढ़ में महिला थाना पुलिस की सुपुर्दगी में है। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
करारी क्षेत्र की एक 16 वर्षीय लड़की कक्षा नौ की छात्रा है। बताया जाता है कि वृंदावन स्थित एक आश्रम के महात्मा को उसका परिवार गुरू मानता है। गुरू के साथ आश्रम में रहने वाला एक पाखंडी भी अक्सर छात्रा के घर आया-जाया करता था। आरोप है कि 28 जुलाई को पाखंडी छात्रा के घर आया। रात को उसने नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्रा का अपहरण कर लिया। इसके बाद वह उसे अपने साथ रीवां ले गया। वहां से अलीगढ़ फिर मथुरा और फिर वृंदावन ले गया। वृंदावन में एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया। सोमवार को दरिंदा छात्रा को लेकर अलीगढ़ पहुंचा। वहां गांधी पार्क थाना स्थित रोडवेज पुलिस चौकी के पास छात्रा दरिंदे के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंच गई। इल्जाम है कि पुलिस ने पूरा मामला जानने के बाद भी छात्रा को सौ रुपये देकर घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन भेज दिया। साथ ही दरिंदे को भी डांटकर भगा दिया। स्टेशन जाते वक्त रो रही छात्रा पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की नजर पड़ गई। उसकी आपबीती सुनने के बाद पुलिस की मनमानी पर बिफरे कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी में जमकर हंगामा किया। जानकारी पाकर पहुंचे अधिकारियों ने तहरीर लेकर छात्रा को महिला थाना भेज दिया। परिवार वाले अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। कौशाम्बी पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

----
कौशाम्बी तक पहुंचा बयान का वीडियो
मंझनपुर। अलीगढ़ में पुलिस चौकी में हंगामा करने वाले हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने छात्रा का बयान लिया और इसका वीडियो बना लिया। मंगलवार को वीडियो सोशल मीडिया के जरिए कौशाम्बी तक पहुंच गया। लड़की का चेहरा पूरी तरह से ढहा हुआ था। उसने अपना नाम और पता भी नहीं बताया। सिर्फ स्कूल का नाम बताया। इसलिए उसकी यहां कोई पहचान नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed