फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tancha factory busted, two arrested including competitive student

Kaushambi News: तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, प्रतियोगी छात्र समेत दो गिरफ्तार

Tue, 28 Mar 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 28 Mar 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tancha factory busted, two arrested including competitive student
तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, प्रतियोगी छात्र समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

- पइंसा कोतवाली के उदहिन खुर्द गांव स्थित नलकूप में बनाए जा रहे थे असलहे
- पुलिस ने 6 तमंचा सहित कारतूस व असलहा बनाने का उपकरण किया बरामद

मंझनपुर। पइंसा कोतवाली पुलिस ने रविवार रात उदहिन खुर्द स्थित एक नलकूप में अवैध तरीके से संचालित असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने तमंचा बना रहे प्रतियोगी छात्र समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 तमंचा 315 बोर व मरम्मत के लिए आया एक 12 बोर का तमंचा बरामद किया। इसके अलावा एक अर्द्घ निर्मित तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
एएसपी समर बहादुर ने सोमवार को पुलिस ऑफिस में मीडिया के सामने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि पइंसा कोतवाली पुलिस को खबर मिली कि उदहिन खुर्द गांव स्थित शिवप्रताप सिंह के नलकूप में अवैध तरीके से तमंचा बनाया जाता है। इस पर कोतवाली के उपनिरीक्षक आदित्यसिंह, एसआई मुन्ना सिंह ने रविवार रात फोर्स के साथ नलकूप पर छापा मारा। नलकूप में तमंचा बना रहा शिवप्रताप का बेटा विकास सिंह और फतेहपुर जिले खखरेरू कोतवाली के कोट अढ़इया निवासी नारेंद्र कुमार पकड़े गए। दोनों के पास से पांच तमंचा 315 बोर, मरम्मत के लिए आया 12 बोर का तमंचा, तीन कारतूस 315 बोर, एक कारतूस 12 बोर और तीन मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसके अलावा तमंचा बनाने में प्रयुक्त होने के वाले उपकरण धुकनी, दो पेचकस, दो प्लास, तीन रेती, संमशी, ठीडा, हथौड़ा, आरी मय ब्लेड, चार लोहे के पाइप सहित काफी समान बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाशों के पास से 2125 रुपया नकद बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए विकास के खिलाफ मारपीट, बलवा, लूट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया है। पकड़े गए विकास के पड़ोसी विनय सिंह ने बताया कि शिवप्रताप का नलकूप सिराथू-धाता मार्ग पर लगा है। वहीं पर मंदिर भी है। सड़क के किनारे नलकूप होने के कारण अक्सर राहगीर यहां रुककर पानी पीते हैं। गांव के किसी भी व्यक्ति को यह यकीन नहीं हो रहा कि विकास तमंचा बनाता रहा होगा। विनय सिंह ने बताया कि विकास ने बीटीसी कर रखा है। टीईटी की परीक्षा में शामिल होने के लिए वह तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

------------
जेसीबी ऑपरेटर है पकड़ा गया नारेंद्र
मंझनपुर। विकास के साथ ही फतेहपुर जिले के खखरेरू कोतवाली इलाके के कोट अढइया गांव निवासी नारेंद्र कुमार पासी भी पकड़ा गया है। उदहिन में इन दिनों हर घर नल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। नारेंद्र यहां पाइप लाइन बिछाने के लिए अपनी जेसीबी लेकर आया था। रात को वह निर्माण कार्य में लगे अन्य मजदूरों के साथ विकास के नलकूप पर ठहरता था और वहीं पर चूल्हे में खुद के लिए भोजन बनाया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed