फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Take necessary precautions during shopping: District Magistrate

खरीदारी के दौरान जरूरी एहतियात बरतें ः जिलाधिकारी

Wed, 29 Jul 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Take necessary precautions during shopping: District Magistrate
खरीदारी के दौरान जरूरी एहतियात बरतें : जिलाधिकारी
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में संभ्रांत नागरिकों संग की बैठक, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ पर कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। बकरीद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में डीएम ने मातहतों व संभ्रांत लोगों संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने सामूहिक के बजाए घरों में कुर्बानी करने और बाजारों में खरीदारी के दौरान जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी। चेताया कि बेपरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से जंग जीतने में हर इंसान को अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। त्योहारों का पहले जैसा आनंद आगे भी उठाने को मिलेगा। इस बार भलाई इसी में है कि भीड़ में जाने से बचें। अपने घरों में ही धार्मिक रस्में अदा करें। बाजार जाते वक्त मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। डीएम ने कहा कि किसी ने भी सामूहिक नमाज अदा करने या कुर्बानी करने की कोशिश की तो उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस अफसरों को बाजारों में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश दिया। बिजली विभाग, जल निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतों से कहा कि पर्व पर बिजली, पानी, सफाई आदि का मुकम्मल इंतजाम करा दिया जाए। त्योहार से एक रोज पहले जिले भर में विशेष सफाई अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से अभियान चलाकर घटिया सामग्री बेचने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह, अपर जिलाधिकारी मनोज, उप जिलाधिकारी मझंनपुर, उप जिलाधिकारी चायल, उप जिलाधिकारी सिराथू, सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्षों सहित तमाम विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed