फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Take care of quality in disposal of IGRS complaints

Kaushambi News: आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का रखें खयाल

Tue, 27 Jun 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 27 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Take care of quality in disposal of IGRS complaints
कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में सोमवार को एक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें आईजीआरएस प्रणाली को और प्रभावी बनाने से जुड़ी ट्रेनिंग अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि आईजीआरएस मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथामिताओं में है। शासन भी इसमें आने वाली शिकायतों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दे रहा है। प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल की जांच की जाए। शिकायत के निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। जांच के दौरान शिकायतकर्ता से संपर्क जरूर किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शिकायत अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी की है तो उसकी जांच उच्च स्तर के अधिकारी कराएं। ग्राम प्रधान से जुड़ी शिकायतों में बिना लेटलतीफी के कमेटी गठित कर पड़ताल कराई जाए। समय से जांच आख्या अपलोड की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी अफसरों से सुबह 10 से 12 बजे तक जनता दर्शन में आमजन की समस्याएं सुनने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या मनमानी करने वाले अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। इस मौके पर सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, एडीएम जयचंद्र पांडेय, एएसपी समर बहादुर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed