फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   tahsil deves news

तहसील दिवस: शिकायत 137 और निस्तारण हुआ एक

Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
tahsil deves news
other
जिला स्तरीय तहसील दिवस मंगलवार को चायल में डीएम अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता और एसपी की मौजूदगी में हुआ। तहसील दिवस में कुल 138 फरियादी आए। इनमें से एक का मौके पर निस्तारण कर बाकी के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की जिम्मेदारी डीएम ने मातहतों को सौंप दी। इसके बाद उन्होंने लोहिया समग्र गांव मखऊपुर का निरीक्षण कर विकास कार्यों को जांचा। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम के सामने बिजली, पानी, पेंशन आदि की समस्याएं प्रमुखता से रखी।
विज्ञापन


जुलाई का पहला जिला स्तरीय तहसील दिवस मंगलवार को चायल में हुआ। तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम अखंड प्रताप सिंह ने आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनी। जिला स्तरीय तहसील दिवस में कुल 138 शिकायतें आई। इनमें से डीएम ने एक का मौके पर निस्तारण कराते हुए बाकी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की जिम्मेदारी मातहतों को दी। तहसील दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई करने के बाद वह लोहिया समग्र गांव मखऊपुर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पर उन्होंने अब तक कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। डीएम को गांव में पाकर लोगों ने बिजली, पानी, पेंशन आदि समस्याओं को दूर कराने की मांग की। डीएम ने संबंधित विभागाध्यक्षों को समस्याओं को दूर करने का मौके पर निर्देश दिया। निरीक्षण में डीएम के साथ एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र, सीडीओ ओपी आर्य, सीएमओ डॉ.यूबी सिंह, सीवीओ डॉ. एसपी पांडेय समेत कई विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। इसी तरह मंझनपुर और सिराथू में तहसील दिवस का आयोजन संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बैठाया, एसडीएम ने छोड़ा
 मंगलवार को मंझनपुर में तहसील दिवस का अजब नजारा रहा। यहां पर एसडीएम एसके गुप्ता और सीओ रमाकांत यादव शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान बभनपुरवा गांव का बैजनाथ एसडीएम के पास गांव में चरागाह की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत लेकर पहुंच गया। शिकायत देखते ही एसडीएम ने लेखपाल से जानकारी मांगी तो लेखपाल ने निर्माण होने से इंकार कर दिया। इस बीच शिकायत में आरोपी बनाए गए रामअभिलाष पांडेय उर्फ पुल्ली महाराज भी वहां एक शिकायत लेकर पहुंच गए।

लेखपाल ने रामअभिलाष को देखते ही अपने पास बुला लिया। सीओ ने आरोपी बनाए गए रामअभिलाष से पूछा तो उन्होंने अवैध निर्माण से इंकार कर दिया। इस पर सीओ ने तत्काल टेंवा चौकी इंचार्ज को मौके पर जांच का निर्देश दिया। पता चला कि वहां पर कोई निर्माण नहीं हो रहा है। इस पर सीओ ने शिकायतकर्ता बैजनाथ को कड़ी फटकार लगाते हुए बैठा लिया। मगर कुछ देर बार हाथपांव जोड़ने पर एसडीएम ने शिकायतकर्ता को छोड़ दिया। यह मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।


शवदाह स्थल के निर्माण को लेकर आक्रोश
तहसील दिवस में जमुनापुर के प्रधान सीताराम ने शिकायत किया कि चिह्नित स्थान के बजाए दूसरी जगह पर शवदाह स्थल बनाया जा रहा है। निर्माणाधीन शवदाह स्थल के पास ही एक मंदिर है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। इस पर एसडीएम ने लेखपाल को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed