{"_id":"62601a5c4f21ff2ad175bf97","slug":"suspicion-of-witchcraft-the-madman-beat-the-woman-to-death-with-a-rod-kaushambi-news-ald331301034","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादू टोने के शक में सिरफिरे ने महिला को राड से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादू टोने के शक में सिरफिरे ने महिला को राड से पीटकर मार डाला
विज्ञापन
Suspicion of witchcraft, the madman beat the woman to death with a rod
- फोटो : KAUSHAMBI
सैनी कोतवाली के कानेमई गांव में बुधवार भोर में घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला को एक सिरफिरे ने लोहे की राड से पीटकर मार डाला। आरोपी मलिा पर जादू टोना करने का आरोप लगा रहा था। आरोपी ने पास में सो रहे महिला के नाती पर भी उसने हमले का प्रयास किया, लेकिन वह बच निकला। वारदात की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
कानेमई गांव की सुखरानी (75) की चार बेटियां हैं। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। वह गांव में अपनी सबसे छोटी बेटी सुमेर कली व दामाद के साथ रहती थी। बुधवार भोर बेटी व दामाद खेत से गेहूं काटने गए थे।
इस दौरान सुखरानी घर के बाहर झाड़ू लगाने लगी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला एक सनकी युवक वहां पहुंचा और सुखरानी पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज करने लगा। सुखरानी के विरोध करने पर उसने लोहे के राड से हमला कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने के कारण सुखरानी की मौके पर ही मौत हो गई। घर के बाहर ही चारपाई पर सो रहा महिला का नाती अर्जुन (14) नानी की चीख सुन नींद से जगा और शोर मचाने लगा।
विज्ञापन
इस पर आरोपी ने उस पर भी हमले का प्रयास किया। अर्जुन आरोपी की मंशा भांप मौके से भाग निकला और खेत में काम कर रही मां को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची सुमेर कली मां के शव से लिपट कर बिलख पड़ी। घटना की जानकारी पर पुलिस भी आ गई। इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह का कहना शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
मानसिक रूप से बीमार रहता है आरोपी
सुखरानी के हत्या का आरोपील मानसिक रूप से बीमार रहता है। कुछ दिन पहले तक परिवार के लोग उसे जंजीर में बांध कर रखते थे। दवा से कुछ हालत में सुधार होने के बाद जंजीर खोल दी गई थी। आरोपी को शक था कि सुखरानी ने उस पर जादू-टोना किया है। इसी वजह से उसकी तबीयत खराब रहती है। इसी सनक ने उसने सुखरानी को मौत के घाट उतार दिया।

Suspicion of witchcraft, the madman beat the woman to death with a rod- फोटो : KAUSHAMBI