फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Suspect caught near ATM booth, 24 cards recovered

एटीएम बूथ के पास पकडा गया संदिग्ध, 24 कार्ड बरामद

Mon, 21 Feb 2022 01:02 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Suspect caught near ATM booth, 24 cards recovered
सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को मंझनपुर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक के पास से 24 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। हालांकि कि पुलिस की घेराबंदी के दौरान युवक के साथ रहा उसका साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवक का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मंझनपुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग एचडीएचसी बैंक के एटीएम बूथ के पास मौजूद हैं। जिसके बाद पुलिस टीम को भेज कर घेराबंदी कराई। इस दौरान प्रयागराज जिले के थरवई कोतवाली अंतर्गत नरायणपुर निवासी हिमांशु तिवारी पकड़ा गया। हिमांशु के पास से 24 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद एटीएम कार्ड चोरी के हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने हिमांशु के खिलाफ लिखापढ़ी करके चालान कर दिया है। वहीं चर्चा रही कि हिमांशु के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था जो पुलिस को देखकर भाग निकला। हालांकि पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच किया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed