फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Supporters of Pradhan and former Pradhan clashed during land measurement

Kaushambi News: भूमि की नापजोख के दौरान भिड़े प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थक

Thu, 08 Jun 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 08 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Supporters of Pradhan and former Pradhan clashed during land measurement
मलाक भारत गांव में पिटाई से घायल ग्राम प्रधान प्रहलाद
भूमि की नापजोख के दौरान भिड़े प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थक
विज्ञापन

--चरवा कोतवाली के मलाक भारत की घटना, क्रास केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। चरवा कोतवाली के मलाक भारत में एक भूमि की नाप के दौरान प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थकों में जमकर लाठियां चलीं। घटना में छह लोग जख्मी हुए हैं। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मलाक भारत गांव में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। यहां एक पट्टे की जमीन के निरस्तीकरण के लिए प्रधान प्रहलाद ने वाद दाखिल किया था। बुधवार दोपहर चकबंदी और राजस्व विभाग की टीम पट्टे की जमीन को नापने पहुंची। जमीन की नाम के दौरान ग्राम प्रधान प्रहलाद और पूर्व प्रधान कासिम अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। यहां दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया। मारपीट में छह लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इंस्पेक्टर आलोक कुमार का कहना है दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

---------
बोलेरो की टक्कर से अप्पे सवार छह श्रद्धालु घायल
कड़ा। चरही गांव के समीप तेज रफ्तार बोलेरो व अल्फा में टक्कर हो गई। घटना में अल्फा सवार प्रयागराज जिले के रहने वाले सूरज गुप्ता, गीता देवी पत्नी इंद्रजीत, ऊषा विश्वकर्मा पत्नी मोहनलाल, प्रदीप कुमार, हरिशंकर गुप्ता, श्यामा देवी जख्मी हो गईं। सभी लोग शक्तिपीठ मां शीतला के दरबार में दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed