फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sunshine during the day and humidity at night ruined sleep.

Kaushambi News: दिन में धूप और रात में उमस ने उड़ा रखी नींद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sunshine during the day and humidity at night ruined sleep.
जिले में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन में तेज धूप और रात में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गर्म हवाओं और तपिश के कारण कूलर और पंखे भी राहत देने की बजाय आग उगलते महसूस हो रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसी तरह की भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर लोगों के मोबाइल पर गर्मी और लू को लेकर अलर्ट संदेश भी पहुंचा, जिससे लोग सतर्क होने के साथ परेशान भी दिखे। प्रशासन की ओर से दोपहर में जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी का असर बाजारों में भी साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और जरूरी काम से निकले लोग दुकानों व पेड़ों की छांव में खड़े होकर राहत पाने की कोशिश करते दिखे। सड़कों पर आवाजाही कम रही, जिससे बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई। मंझनपुर मुख्यालय में सुबह से ही बार-बार बिजली की ट्रिपिंग होती रही। वहीं ग्रामीण इलाकों में रात और दोपहर के समय बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। बिजली न रहने से कूलर और पंखे बंद हो गए, जिससे लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे। रात में करीब चार घंटे की बिजली कटौती के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की नींद भी प्रभावित हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed