फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Suhagins did Karvachauth for the long life of husband,

सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए किया करवाचौथ,

Mon, 25 Oct 2021 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Suhagins did Karvachauth for the long life of husband,
Suhagins did Karvachauth for the long life of husband, - फोटो : KAUSHAMBI
पति की लंबी आयु के लिए रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा और उमंग के साथ करवाचौथ का व्रत रखा। दिन भर निर्जला उपवास के बाद महिलाओं ने शाम को एकजुट होकर पूजा की। इस दौरान करवा चौथ की कथा सुनी और फिर चलनी से चांद के दर्शनकर पति के हाथ से जल ग्रहण कर किया।
विज्ञापन

चतुर्थी को सुहागिन महिलाएं कई दिन से तैयारी कर रहीं थीं। रविवार को सुहागिनों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ पति की लंबी आयु के लिए दिन भर निर्जला व्रत रखा।
विज्ञापन

इसके बाद शाम को सोलह शृंगार कर सुहागिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय, चंद्रमा और भगवान गणेश की पूजा किया। साथ ही करवाचौथ व्रत की कथा भी सुनीं। देर शाम छत पर जा कर महिलाओं ने चलनी से चांद के दर्शन कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में अपने पति के हाथों जल ग्रहण कर दिन भर का उपवास तोड़ा। खासतौर पर पहली बार करवाचौथ कर रहीं शादीशुदा महिलाओं में इसे लेकर काफी उत्साह दिखा। पहली बार करवाचौथ कर रहीं श्रेया द्विवेदी ने कहा कि काफी उत्साह से मैने निर्जला व्रत रखा है। वहीं, एक अन्य महिला ऋतु ने बताया कि निर्जला व्रत के बाद देर शाम को वो छलनी में चंद्र दर्शन के साथ पति का दीदार किया और अर्घ्य दिया।

Suhagins did Karvachauth for the long life of husband,

Suhagins did Karvachauth for the long life of husband,- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed