{"_id":"6a5e6d267df2d3ee640cffb7","slug":"students-protest-against-paper-leak-demand-for-improvement-in-education-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-144996-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा में सुधार की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा में सुधार की उठी मांग
विज्ञापन
मंझनपुर चौराहे पर पेपर लीक का विरोध सपा छात्र सभा के लोग। स्रोत: स्वयं
देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सोमवार को मंझनपुर जिला मुख्यालय में छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक पर रोक लगाने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सभासद अजीत रैना ने कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग रहा है। शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं के कारण मेहनती अभ्यर्थियों का भरोसा लगातार कमजोर हो रहा है। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल को ज्ञापन सौंपकर मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का अनुरोध किया है।
ज्ञापन में पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, समयबद्ध व पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की गई।
विज्ञापन
प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य अरुण चौधरी, विभा यादव, रन्नो देवी, अनूप निर्मल, शाहबाज अहमद, विकास चौधरी, नीलम यादव, जितेंद्र पाल और पंकज चौधरी मौैजूद रहे।