{"_id":"5c685e54bdec224af7151f18","slug":"students-are-not-getting-the-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालटेन की रोशनी में परीक्षा की तैयारी कर रहे 44 गांव के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालटेन की रोशनी में परीक्षा की तैयारी कर रहे 44 गांव के मेधावी
Sun, 17 Feb 2019 12:37 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रदेश सरकार शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक ग्रामीण इलाके को कटौती मुक्त रखने का दावा कर रही है वहीं गोपसहसा उपकेंद्र से जुड़े 44 गांव के परीक्षार्थी लालटेन या ढिबरी की रोशनी में परीक्षा की तैयारी करने के लिए मजबूर हैं। पावर हाउस में लगे पांच एमवीए में लगे ट्रांसफार्मर की तकनीकी खराबी विभाग 72 घंटे बाद भी दूर नहीं कर सका है।
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने पावर कारपोरेशन को सख्त निर्देश दे रखा है। शहरी इलाके के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक कटौती मुक्त रखने का निर्देश जारी किया गया है। इसके बाद भी गोपसहसा उपकेंद्र से जुड़े 44 गांव के परीक्षार्थी लालटेन की रोशनी में पढ़ने के लिए मजबूर हैं। पावर हाउस में लगे पांच एमवीए के टांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी पिछले 72 घंटे बाद भी ठीक नहीं हो सकी। खराबी ठीक करना तो दूर विभाग अब तक समस्या की जड़ तक नहीं तलाश सका। इसकी वजह से इलाके के लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
क्षेत्र के योगेद्र त्रिपाठी, राजकरन, रोहित अवस्थी, राहुल मिश्र आदि का कहना है कि वह लोग एसडीओ को कई बार फोन कर चुके हैं लेकिन उनकी कॉल रिसीब नहीं हो रही है। इलाके में कई परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों में तमाम इलाके के बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। इससे उनके परीक्षा की तैयारी में बाधा आ रही है। हिसामबाद, कोसम, मुस्तफाबाद, मोहीउद्दीनपुर, बड़गांव, मेढ़रहा आदि गांव में बिजली नहीं होने से शाम होते ही सन्नाटा छा जाता है।