फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Student immersed in the Ganges at Ujihini Ghat

Kaushambi News: गंगा की लहरों में समा गया छात्र, कोहराम

Thu, 03 Aug 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 03 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Student immersed in the Ganges at Ujihini Ghat
मूरतगंज। संदीपन घाट कोतवाली के उजिहिनी गंगा घाट पर स्नान करने आया एक छात्र गंगा में समा गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश की,लेकिन शाम तक छात्र का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के सैयद सरावां निवासी नागेश्वर यादव का बेटा वीरेंद्र यादव (18) इंटरमीडिएट का छात्र था। बुधवार सुबह वह दोस्तों के साथ गंगा नहाने उजिहिनी घाट गया था। स्नान के दौरान पैर फिसलने से वीरेंद्र गहरे पानी में समा गया। साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। चीख-पुकार सुन स्थानीय लोगों की घाट पर भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई। काफी दूर तक जाल डाला गया, लेकिन शाम तक युवक का सुराग नहीं लग सका। हादसे की जानकारी मिलते ही घाट पर पहुंचे परिजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। संदीपन घाट एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि गंगा में तेज बहाव कारण खोजबीन में दिक्क्त आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed