{"_id":"69445f4d162d64daac0f697f","slug":"student-hit-by-dumper-in-fog-died-on-the-spot-kaushambi-news-c-3-1-ald1067-782805-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कोहरे में डंपर की चपेट में आई छात्रा, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कोहरे में डंपर की चपेट में आई छात्रा, मौके पर हुई मौत
विज्ञापन
साइकिल से स्कूल जा रही दसवीं की छात्रा बृहस्पतिवार को कोहरे में हादसे का शिकार हो गई। बैरागीपुर चौराहे के पास एक डंपर की चपेट में आकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई, जिससे उसकी मौत हो गई। डंपर पुलिस के कब्जे में है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
छात्रा की पहचान घोघपुरवा, महेवाघाट निवासी छोटूराम उर्फ छोट्टन निषाद की पुत्री सविता (16) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सविता टिकरा स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ती थी। रोज की तरह सुबह पढ़ने के लिए निकली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान सड़क पर अचानक सामने से आए डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के बाद डंपर चालक कुछ दूर पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची महेवाघाट पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
इनसेट
भाई बोला- अधिकारी बनना चाहती थी दीदी
घोघपुरवा महेवाघाट निवासी छोटूराम उर्फ छोट्टन निषाद की तीन संतानों में मृत सविता दूसरे नंबर की थी। उससे बड़ी एक बहन और एक छोटा भाई है, जो गांव के ही कंपोजिट विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है। सविता के छोटे भाई आशीष ने बताया कि दीदी पढ़ लिख कर अधिकारी बनना चाहती थी।