फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Stray animals and Nilgai are destroying the crops

Kaushambi News: लावारिस पशु और नीलगाय फसल को कर रहे बर्बाद

Mon, 29 Dec 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 29 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Stray animals and Nilgai are destroying the crops
नेवादा ब्लाक के तिल्हापुर और जवई गांव के बीच गेहूं की फसल चरते छुट्टा पशु
क्षेत्र के कई गांवों में नीलगाय व लावारिस पशुओं से किसान परेशान हैं। पलक झपकते ही यह पशु फसलों को खराब कर रहे हैं। ऐसे में किसान कड़ाके की ठंड और कोहरे में फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मौसम की मार और जिम्मेदारों की बेरुखी की दोहरी मार झेलते आ रहे किसानों की कमर लावारिस पशुओं व नीलगायों ने तोड़कर दी है। गेहूं, चना, मटर व अन्य फसलों को दिन में लावारिस पशु तो शाम ढलते ही नीलगाय रौंदकर नष्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लाॅक के तिल्हापुर, दुर्गापुर, जैतपुर पूरे हजारी, रुसहाई, सेंवथा, पिपरहटा, उमरवल, औधन और ब्यूर आदि गांवों में नीलगाय का आतंक चरम पर है। कुछ गांवों में लावारिस पशु भी हैं, जिनसे किसानों की चना, मटर व गेहूं आदि की फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नीलगायों के आतंक से परेशान हैं। रात के अंधेरे में नीलगाय झुंड में आकर खेतों में घुस जाते हैं और फसलों को चरने के बाद रौंदकर नष्ट कर देते हैं। - रामसजीवन


जानवरों की नष्ट फसल का बीमा क्लेम मिलना चाहिए। इससे किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और खून पसीना की मेहनत से तैयार फसल नष्ट होने पर मरहम लग पाएगा। -विपिन कुमार



आसपास गांवों के कुछ पशुपालक बछड़ों और बांझपन की शिकार गोवंश को छोड़ देते हैं। यही पशु झुंड बनाकर किसानों की फसलों को नष्ट करते रहते हैं।-अजीत सिंह

नेवादा ब्लाक के तिल्हापुर और जवई गांव के बीच गेहूं की फसल चरते छुट्टा पशु

नेवादा ब्लाक के तिल्हापुर और जवई गांव के बीच गेहूं की फसल चरते छुट्टा पशु

नेवादा ब्लाक के तिल्हापुर और जवई गांव के बीच गेहूं की फसल चरते छुट्टा पशु

नेवादा ब्लाक के तिल्हापुर और जवई गांव के बीच गेहूं की फसल चरते छुट्टा पशु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed